Sample Question Paper Higher Secondary Examination-2026 Hindi

निर्देश :

i. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं |
ii. प्रत्ये क प्रश्न के निए आवंनित अंक उसके सम्मुख अंनकत हैं |
iii. प्रश्न क्र मांक 1 से 5 तक 3 2 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं | प्रत्ये क उप -प्रश्न पर 1 अंक निर्धारित हैं |
iv. प्रश्न क्र मांक 6 से 1 5 तक कुि 10 प्रश्न हैं | प्रत्ये क प्रश्न पर 2 अंक निर्धारित हैं | शब्द सीमा लगभग 30 शब्द हैं |
v. प्रश्न क्र मांक 1 6 से 19 तक कुि 4प्रश्न हैं | प्रत्ये क प्रश्न पर 3 अंक निर्धारित हैं | शब्द सीमा लगभग 75 शब्द हैं |
vi. प्रश्न क्र मांक 2 0 से 23 तक कुि 4 प्रश्न हैं | प्रत्ये क प्रश्न पर 4 अंक निर्धारित हैं | शब्द सीमा लगभग 120 शब्द हैं |
vii. प्रश्न क्र मांक 6 से 23 तक सभी प्रश्न नं के आंतरिक नवकल्प निए गए हैं |

1. सही विकल्प का चयन कर लिखिए – (1×6=6)

i. ‘कविता एक उडान है’ कवि ने किसके बहाने कहा है?

(अ) पतंग के (ब) चिड़िया के (स) बच्चे के (द) फूलों के

ii काव्य में जहां उपमेय को उपमान से श्रेष्ठ बताया जाता है, वहां अलंकार होता है-

अ संदेह ब विरोधाभास स भ्रांतिमान द व्यतिरेक

iii सेवक धर्म में भक्तिन स्पर्धा करती है-

अ लक्ष्मण से ब अंगद से स हनुमान से द सुग्रीव से

iv निम्नलिखित शब्दों में से विज्ञान संबंधित तकनीकी शब्द नहीं है।

अ नाभिक ब त्वरण स पर्यवेक्षक द गुरुत्वाकर्षण

v यशोधर बाबू का तीसरा बेटा स्कॉलरशिप लेकर चला गया था।-

अ अमेरिका ब इंग्लैंड स जापान द रूस

vi आमतौर पर रेडियो नाटक की अवधि होती है-

अ 10 से 20 मिनट ब 15 से 30 मिनट स 20 से 40 मिनट द 40 से 60 मिनट

प्रश्न 2- रिक्त स्थानों की पूर्ति कर लिखिए- 6

i सबसे तेज बौछारें गयीं……………गया। ( सावन/भादों)

ii ओज गुण……………… में पाया जाता है। (वीर रस/ करुण रस)

iii ऋषि- मुनियों ने……………. को सबसे ऊंचा स्थान दिया है.। (दया/ दान)

iv ‘पेट में चूहे कूद रहे हैं’ वाक्य में. …………… शब्द शक्ति है। (लक्षणा/ व्यंजन)

v राखालदास बनर्जी मोहनजोदड़ो……………… में आए। (1922/ 1924)

vi ……………. कविता का अनिवार्य तत्व है। (छंद/ वाक्य)

प्रश्न 3- निम्नलिखित कथनों के समक्ष सत्य या असत्य लिखिए- 6

i जिद आया बालक आंगन में ठुनक रहा है।

ii सोरठा एक वर्णित छंद है।

iii शेर के बच्चे का असल नाम चांद सिंह था।

iv ‘हंसना- रोना’ पूर्ण पुनरुक्त शब्द युग्म का उदाहरण है।

v बसंत पाटील नाम का लड़का शरीर से दुबला पतला था।

vi पत्रकारिता जल्दी में लिखा गया साहित्य है।

प्रश्न 4- सही जोड़ी का मिलान कर लिखिए- 7

i ‘कबीर सम्मान’ (क) प्रयोगवाद

ii नए बिम्ब, नए प्रतीक (ख) शमशेर बहादुर सिंह

iii स्मृति की रेखाएं (ग) अनुभाव

iv आश्रय की बाहय शारीरिक चेष्टाए (घ) भक्तिन

v शुभकामनाएं, आशीर्वाद (च) शब्दों का स्थायित्व

vi मुद्रित माध्यमो की विशेषता (छ) लक्ष्मी -नारायण

vii असीक के फूल (ज) इच्छावाचक वाक्य

5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए – 7

i. रघुवीर सहाय किस तार सप्तक के कवि हैं ?

ii. पंडित राज जगन्नाथ के अनुसार काव्य की परिभाषा लिखिए |

iii. मूकनायक जनता पत्रिका के संपादक का नाम लिखिए |

iv. हिंदी गद्य का जनक किसे माना गया है?

v. जूझ उपन्यास के हिंदी अनुवादक का नाम लिखिए

vi. नाट्य शास्त्र के अनुसार नाटक का शरीर किसे कहा गया ?

vii पानी पानी होना मुहावरे का वाक्यों में प्रयोग कर लिखिए |

6. रीतिकाल की कोई – दो विशेषताएं लिखिए| 2

अथवा

नई कविता की कोई दो- विशेषताएं लिखिए|

7. दिशाओं को मृदंग की तरह बजाने से क्या तात्पर्य है ? 2

अथवा

भाषा को सहूलियत से बरतने से क्या अभिप्राय है?

8. सॉन्ग रूपक अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए | 2

अथवा

मुक्तक काव्य की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए |

9. सवैया छंद किसे कहते हैं ? उदाहरण सहित लिखिए | 2

अथवा

बिम्ब विधान किसे कहते हैं ? उदाहरण सहित लिखिए |

10. रेखा चित्र एवं संस्मरण में कोई – दो अंतर लिखिए | 2

अथवा

नाटक एवं एकांकी में कोई – दो अंतर लिखिए |

11. भक्तिन की कहानी अधूरी है लेखिका महादेवी ने ऐसा क्यों कहा है ? 2

अथवा

लेखक ने शिरीष को कालजयी अवधूत क्यों कहा है ?

12. मुहावरे एवं लोकोक्ति में दो प्रमुख अंतर लिखिए | 2

अथवा

राष्ट्रभाषा एवं राजभाषा में दो प्रमुख अंतर लिखिए |

13. रचना के आधार पर वाक्य कितने प्रकार के होते हैं?उनके नाम एवं उदाहरण लिखिए | 2

अथवा

निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध करके लिखिए |
i . आपका भवदिय |
ii. राधा एक फूलों की माला बाजार से लाई |

14. मोहनजोदड़ो की जल संस्कृति की दो विशेषताएं लिखिए | 2

अथवा

जूझ शीर्षक का औचित्य क्या है ? लिखिए |

15. इंटरनेट की दो प्रमुख सीमाएं लिखिए |

अथवा

एक अच्छे लेखन की दो प्रमुख विशेषताएं लिखिए |

16. सूर्यकांत त्रिपाठी निराला अथवा उमाशंकर जोशी की काव्यगत विशेषताएं निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर लिखिए –
i. दो रचनाएं। ii. भावपक्ष। iii. साहित्य में स्थान 3

17. फणीश्वर नाथ रेणु अथवा धर्मवीर भारती की साहित्यिक विशेषताएं निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर लिखिए –
i. दो रचनाएं। ii. भाषा – शैली। iii. साहित्य में स्थान 3

18. युवा चरित्र विषय पर सारगर्भित अनुच्छेद लिखिए | 3

अथवा

सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु एक विज्ञापन बनाकर लिखिए|

19. निम्नलिखित अपठित गद्यांश अथवा काव्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर लिखिए | 3

कई लोग समझते हैं कि अनुशासन और स्वतंत्रता में विरोध है किंतु वास्तव में यह भ्रम है । अनुशासन द्वारा स्वतंत्रता नहीं छीनी जाती बल्कि दूसरों की स्वतंत्रता की रक्षा होती है । सड़क पर चलने के लिए हम स्वतंत्र हैं हमें बाई तरफ से चलना चाहिए किंतु चाहे तो बीच में भी चल सकते हैं इसमें हम अपने प्राण तो संकट में डालते हैं , दूसरों की स्वतंत्रता भी छीनते हैं विद्यार्थी भारत के भावी – राष्ट्र निर्माता है उन्हें अनुशासन के गुणों का का अभ्यास अभी से करना चाहिए जिससे वह भारत के सच्चे सपूत कहला सके ।

प्रश्न- i. उपर्युक्त गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए।

ii. उपर्युक्त गद्यांश के सारांश लिखिए।

iii. राष्ट्र- निर्माता का वाक्य में प्रयोग कर लिखिए।

अथवा

कल जो हमारी सभ्यता पर थे हैंसे अज्ञान से,
वे आज लज्जित हो रहे हैं अधिक अनुसंधान से।
जो आज प्रेमी है हमारे भक्त काल होंगे वही
जो आज व्यर्थ विरक्त है अनुरक्त कल होंगे वही।
सब देश विद्या प्राप्ति को सतत यहां आते रहे,
सुरलोक में भी गीत ऐसे देव-गण गाते रहे-
” है धन्य भारतवर्षवासी धन्य भारत वर्ष है,
सुरलोक से भी सर्वथा उसका अधिक उत्कर्ष है”।

प्रश्न- i. प्रस्तुत काव्यांश का शीर्षक लिखिए।

ii. प्रस्तुत काव्यांश का भाव स्पष्ट कर लिखिए।

iii. देव- गण कैसे गीत गाते रहे हैं?

20. निम्नलिखित काव्यांश का संदर्भ -प्रसंग काव्य सौंदर्य सहित भावार्थ लिखिए- 4

मैं और, और जग और, कहां का नाता,
मैं बना- बना कितने जग रोज मिटता;
जग जिस पृथ्वी पर जोड़ा करता वैभव,
मैं प्रति पग से उसे पृथ्वी को ठुकराता!

अथवा

धूत कहौ, अवधूत कहौ, रजपूतु कहौ, जोलहा कहौ , कोऊ ।
काहू की बेटीसो बेटा न ब्याहब , काहूकी जाती बिगार न सोऊ । ।
तुलसी सारनाम गुलामु है राम को, जाको रुचै सो कहैं कछु ओऊ ।
मांगी के ख़ैवो मसीत को सोइबों लैबोंको एकु न दैबको दोउ।।

21. निम्नलिखित गद्यांश की संदर्भ- प्रसंग विशेष सहित व्याख्या लिखिए – 4

मैं सोचता हूं कि पुराने की यह अधिकार- लिप्सा क्यों नहीं समय रहते सावधान हो जाती? जरा और मृत्यु ये दोनों ही जगत अतिपरिचित और अतिप्रमाणिक सत्य है। तुलसीदास ने अफसोस के साथ इनकी सच्चाई पर मोहर लगाई थी-‘ धरा को प्रमान यही तुलसी जो फरा सो झरा, जो बरा सो बुताना!

अथवा

उसे बोल को नाम जो दो, पर वह निश्चय उसे स्थल की वस्तु नहीं है जहां पर संसारी वैभव फलता फूलता है। वह कुछ अपर जाति का तत्व है। लोग रिस्परिचुअल कहते हैं, आत्मिक, धार्मिक, नैतिक कहते हैं। मुझे योग्यता नहीं कि मैं उन शब्दों में अंतर देखूं और प्रतिपादन करूं। शब्द से सरोकार नहीं। मैं विद्वान नहीं की शब्दों पर अटकूं। लेकिन इतना तो है कि जहां तृष्णा है, बटोर रखने की स्पृहा है, वहां उस बल का बीज नहीं है। बल्कि यदि इस बल को सच्चा मानकर बात की जाए तो कहना होगा कि संचय की तृष्णा और वैभव की चाह में व्यक्ति की निर्बलता ही प्रमाणित होती है। निर्बल ही धन की ओर झुकता है। वह अबलता है।

22. उत्तर पुस्तिका की पुनर्गणना हेतु सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल को आवेदन पत्र लिखिए। 4

अथवा

राज्यस्तरीय बालरंग निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मित्र को बधाई पत्र लिखिए।

23. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर रूपरेखा सहित सारगर्भित निबंध लिखिए। 4

i. दैनिक जीवन में इंटरनेट का महत्व।
ii. समाचार पत्रों की उपयोगिता।
iii. स्वच्छता अभियान
iv . बीनू पानी सब सुन
v . विद्यार्थी जीवन में अनुशासन


This post may also be useful for you –

Class 12 Hindi Objective Type Self Test Annual Exam 2026

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top