MP Board ‘Ruk Jana Nahi’ Exam Scheme 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) भोपाल द्वारा वर्ष 2026 की मुख्य परीक्षा और द्वितीय अवसर परीक्षा में अनुत्तीर्ण (फेल) या अनुपस्थित रहे कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। सरकार की महत्वाकांक्षी ‘रुक जाना नहीं’ योजना (Ruk Jana Nahi’ Yojana) के तहत जून 2026 से पुनः परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है।
यदि आप या आपके परिवार में कोई छात्र इस परीक्षा में सफल नहीं हो पाया है, तो निराश होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। यह योजना छात्रों का एक साल बर्बाद होने से बचाती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि इस योजना के लिए पात्रता क्या है, आवेदन कैसे करना है और परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियां क्या हैं।
नोट – परीक्षा की तैयारी के लिए हिन्दी व् अंग्रेजी माध्यम के लिए नोट्स / अध्ययन सामग्री के लिए लिंक नीचे दी गई है
‘रुक जाना नहीं’ योजना क्या है? (What is Ruk Jana Nahi’ Yojana?)
मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS) भोपाल द्वारा संचालित ‘रुक जाना नहीं’ योजना का मुख्य उद्देश्य उन छात्रों को आगे बढ़ने का हौसला देना है जो किसी कारणवश मुख्य बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो पाए।
इस योजना के तहत छात्रों को केवल उन्हीं विषयों की परीक्षा देनी होती है जिनमें वे अनुत्तीर्ण (फेल) हुए हैं। पूर्व में उत्तीर्ण हो चुके विषयों के प्राप्तांक अंकसूची में वैसे ही बने रहेंगे।
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates for MP Board RJN Exam 2026)
योजना का लाभ लेने के लिए छात्रों को समय पर पंजीकरण (Registration) कराना अनिवार्य है:
ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि: 20 जून 2026
परीक्षा आयोजन का समय: जून 2026 के अंतिम सप्ताह से
पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)
इस योजना के अंतर्गत परीक्षा देने के लिए निम्नलिखित छात्र पात्र माने जाएंगे:
मुख्य परीक्षा 2026: माध्यमिक शिक्षा मंडल, म.प्र. भोपाल द्वारा फरवरी-मार्च 2026 में आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में अनुत्तीर्ण या अनुपस्थित रहे छात्र।
द्वितीय अवसर परीक्षा 2026: अप्रैल-मई 2026 की परीक्षा में अनुत्तीर्ण एवं अनुपस्थित रहे विद्यार्थी।
आवेदन और परीक्षा की मुख्य शर्तें (Rules & Process)
पंजीकरण कराने और परीक्षा में शामिल होने से पहले इन नियमों को ध्यान से समझें:
1. ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें?
पात्र परीक्षार्थी 20 जून 2026 तक आवश्यक रूप से एम.पी. ऑनलाइन (MP Online) कियोस्क के माध्यम से या स्वयं ऑनलाइन निर्धारित शुल्क जमा कर अपना पंजीयन करवा सकते हैं।
2. पाठ्यक्रम और परीक्षा का प्रारूप
परीक्षा प्रश्नपत्र मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के पाठ्यक्रम (Syllabus) और ब्लूप्रिंट के अनुसार ही होंगे।
परीक्षार्थियों को केवल अनुत्तीर्ण (फेल) विषयों की ही परीक्षा देनी होगी।
रुक जाना नहीं’ योजना Ruk Jana Nahi’ Yojana 2026 के लिए परीक्षा शुल्क (Fees) की विस्तृत तालिका (Table) नीचे दी गई है:
हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) के लिए शुल्क विवरण
विषयों की संख्या
सामान्य वर्ग (रु. में)
बी.पी.एल. कार्डधारी / अनु.जाति / अनु.जनजाति / महिलाएँ / 40% या अधिक विकलांग (रु. में)
एक विषय
605.00
415.00
दो विषय
1210.00
835.00
तीन विषय
1500.00
1010.00
चार विषय
1760.00
1160.00
पांच विषय
2010.00
1310.00
छह विषय
2060.00
1360.00
हायर सेकेण्डरी (कक्षा 12वीं) के लिए शुल्क विवरण
विषयों की संख्या
सामान्य वर्ग (रु. में)
बी.पी.एल. कार्डधारी / अनु.जाति / अनु.जनजाति / महिलाएँ / 40% या अधिक विकलांग (रु. में)
एक विषय
730.00
500.00
दो विषय
1460.00
960.00
तीन विषय
1710.00
1110.00
चार विषय
1960.00
1260.00
पांच विषय
2210.00
1410.00
3. यदि जून 2026 की परीक्षा में भी फेल हो गए तो क्या होगा?
यदि कोई छात्र किसी कारणवश जून 2026 की इस परीक्षा में भी उत्तीर्ण नहीं हो पाता है, तो उसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे छात्रों को शेष बचे हुए विषयों की परीक्षा माह दिसंबर 2026 में आयोजित होने वाली परीक्षा में बैठने का एक और अवसर दिया जाएगा। इसके लिए छात्रों को पुनः पंजीयन (Re-registration) कराना होगा।
कक्षा 11वीं में प्रवेश के नियम (Admission Rules for Class 11th)
नियमित (Regular) प्रवेश: जून 2026 में आयोजित हाई स्कूल (कक्षा 10वीं) की प्रथम चरण की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले परीक्षार्थी ही कक्षा 11वीं में नियमित प्रवेश के पात्र होंगे।
द्वितीय चरण के छात्रों के लिए नियम: द्वितीय चरण में उत्तीर्ण होने वाले परीक्षार्थियों को कक्षा 11वीं में नियमित प्रवेश नहीं मिलेगा। परंतु, वे अगले वर्ष 2028 की ओपन स्कूल बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की ‘ओपन स्कूल परंपरागत’ परीक्षा में सीधे सम्मिलित हो सकेंगे।
प्रवेश पत्र और हेल्पलाइन (Admit Card & Helpline Details)
प्रवेश पत्र डाउनलोड: छात्र परीक्षा के प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट www.mpsos.mponline.gov.in एवं www.mpsos.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
प्रवेश पत्र पर जानकारी: एडमिट कार्ड पर परीक्षा की समय सारणी (Time Table) और परीक्षा केंद्र आदि की पूरी जानकारी अंकित होगी।
हेल्पलाइन नंबर: किसी भी प्रकार की समस्या या सहायता के लिए छात्र एम.पी. ऑनलाइन की हेल्पलाइन नंबर 0755-6720200 पर संपर्क कर सकते हैं।
“हार मान लेना अंत नहीं होता, एक और कोशिश से ही सफलता की शुरुआत होती है।” — उदय प्रताप सिंह, मंत्री, स्कूल शिक्षा एवं परिवहन, मध्यप्रदेश शासन
परीक्षा की तैयारी के लिए हिन्दी व् अंग्रेजी माध्यम के लिए नोट्स / अध्ययन सामग्री–