Class 10 Hindi Objective Type Self Test Annual Exam 2026
निर्देश :
i. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं |
ii. प्रत्ये क प्रश्न के निए आवंनित अंक उसके सम्मुख अंनकत हैं |
iii. प्रश्न क्र मांक 1 से 5 तक 3 2 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं | प्रत्ये क उप -प्रश्न पर 1 अंक निर्धारित हैं |
iv. प्रश्न क्र मांक 6 से 1 5 तक कुि 10 प्रश्न हैं | प्रत्ये क प्रश्न पर 2 अंक निर्धारित हैं | शब्द सीमा लगभग 30 शब्द हैं |
v. प्रश्न क्र मांक 1 6 से 19 तक कुि 4प्रश्न हैं | प्रत्ये क प्रश्न पर 3 अंक निर्धारित हैं | शब्द सीमा लगभग 75 शब्द हैं |
vi. प्रश्न क्र मांक 2 0 से 23 तक कुि 4 प्रश्न हैं | प्रत्ये क प्रश्न पर 4 अंक निर्धारित हैं | शब्द सीमा लगभग 120 शब्द हैं |
vii. प्रश्न क्र मांक 6 से 23 तक सभी प्रश्न नं के आंतरिक नवकल्प निए गए हैं |
- सही विकल्प का चयन कर लिखिए – 6
i. ‘क्षणवाद को महत्त्व’ विशेषता है –
(अ) छायावाद की (ब) प्रयोगवाद की।
(स) काठात्मक शैली। (द) प्रगतिवाद की
ii. उत्साह कविता की शैली है-
(अ) संबोधन शैली (ब) सूत्रात्मक शैली (स) काथात्मक शैली। (द) मुहावरेदार शैली
iii. संचारी भाव को इस नाम से भी जाना जाता है-
(अ) स्थाई भाव (ब) विभाव (स) अनुभाव (द) व्यभिचारी भाव
iv. स्वयं प्रकाश जी के कहानी संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं-
(अ) ग्यारह (ब) तेरह (स) सत्रह (द) अठारह
v. निम्नलिखित में से अनंत का4 अनेकार्थी नहीं है
(अ) आकाश (ब) अंतहीन (स) विष्णु (द) पृथ्वी
vi. हिंदी का स्मरण शिल्प में लिखा गया पहला उपन्यास माना जाता है-
(अ) मैला आंचल (ब) देहाती दुनिया (स) ग्राम सुधार (द) स्मृति शेष
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कर लिखिए – 6
i. सूरदास ने हरी लाल पक्षी की तुलना———- से की है | (उद्धव/ गोपियो)
ii. काव्य में जी गुण के कारण पाठक का चित द्रवित हो जाता है——— गुण कहलाता है | (माधुर्य/ओज)
iii. किसी नायक के जीवन का वृहद चित्रण——- मैं होता है |( खंडकाव्य / महाकाव्य)
iv. बालगोबिन भगत ने अपने बेटे की मृत्यु पर पतोहू से —— मनाने के लिए कहा | (शोक/ उत्सव)
v. ‘निर्धन’ शब्द——– संधि का उदाहरण है| (स्वर/विसर्ग)
vi. देवी-देवताओं का निवास—— कहलाता है|( खेदुम/ युमथांग)
3. निम्नलिखित कथनों के समझ सत्य या असत्य लिखिए- 6
i. तुलसीदास को गुरु कृपा से राम भक्ति का मार्ग मिला |
ii. दोहा छंद के विषम चरणों में 11 – 11 मात्राएं होती हैं |
iii. सरस्वती पत्रिका के साथ हिंदी कहानी का जन्म माना जाता है |
iv लखनवी अंदाज पाठ में वार्तालाप की शुरुआत लेखक यशपाल ने की थी |
v. इतनी गर्मी है हो सकता है कल बारिश हो |’ प्रश्नवाचक वाक्य का उदाहरण है |
vi. लड़के और बंदर पराई पीर नहीं समझते |
4. सही जोड़ी का मिलान कर लिखिए – 6
i. सप्तक (क) अतिशयोक्ति अलंकार
ii. आभ्यंतर (ख) आकाश जो तारों से भरा
iii. मोती भर थाल (ग) दोहरा लाभ होना
iv. अत्यंत बड़ा चढ़कर किया गया वर्णन (घ) भीतर की
v. शब्द शक्ति के भेद। (च) सात सुरों का समूह
vi. आम के आम गुठलियों के दाम (छ) तीन
5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए
i. यह दंतुरित मुस्कान कविता में मृतक में कौन जान डाल देगी ?
ii. आचार्य विश्वनाथ के अनुसार काव्य की परिभाषा लिखिए |
iii. लेखिका मन्नू भंडारी को कौन- सा उपन्यास बहुत अच्छा लगा ?
iv. किस समास में पहला पद और दूसरा पद मिलकर किसी तीसरे पद की ओर संकेत करते हैं ?
v. साना साना हाथ जोड़ी पाठ में किस शहर के सौंदर्य का वर्णन है?
vi. लेखक अज्ञेय ने भारत लौटकर रेलगाड़ी में बैठे-बैठे कौन – सी कविता लिखी थी?
6. रीतिकाल की कोई दो विशेषताएं लिखिए | 2
अथवा
प्रयोगवाद की कोई- दो विशेषताएं लिखिए |
7. तुलसीदास अथवा नागार्जुन की काव्यगत विशेषताएं निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर लिखिए – 2
i. दो रचनाएं। ii. भाव पक्ष
8. गोपियों के अनुसार राजा का धर्म क्या होना चाहिए 2
अथवा
लक्ष्मण ने धनुष खंडित होने के क्या-क्या कारण बताए हैं? राम- लक्ष्मण- परशुराम संवाद’ पाठ के आधार पर लिखिए ।
9. स्मृति को पाथेय बनाने से कवि प्रसाद का क्या आशय है? लिखिए। 2
अथवा
संगीतकार किन-किन मुख्य रूपों से मुख्य गायक- गायको की मदद करते हैं?
10. ‘खंडकाव्य’ किसे कहते हैं? किसी एक खंडकाव्य का नाम उसके रचनाकार के साथ लिखिए। 2
अथवा
‘ छंद’ किसे कहते हैं? छंद के प्रकार के नाम लिखिए।
11. ‘हास्य रस’ की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए। 2
अथवा
निम्नलिखित पंक्तियों में कौन-सा अलंकार है? पहचान कर उसका नाम लिखिए-
i. ” पुनि पुनि मोहि देखाव कुठारु। “
ii. ” कहीं सांस लेते हो,
घर-घर भर देते हो।
- कहानी और उपन्यास में कोई दो अंतर लिखिए। 2
अथवा
आत्मकथा और जीवनी में कोई दो अंतर लिखिए।
- यशपाल अथवा मन्नू भंडारी की साहित्यिक विशेषताएं निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर लिखिए। 2
i. दो रचनाएं ii. भाषा- शैली - नवाब साहब द्वारा खीरा खाने की तैयारी का वर्णन लखनवी अंदाज पाठ के आधार पर लिखिए। 2
अथवा
बाल गोविंद भगत अपने खेत में किस अनाज की रोपणी करते थे? वह अपने खेत की पैदावार का क्या करते थे? - सुषिर – वाद्यों से क्या अभिप्राय है? शहनाई को’ सुषिर वाद्यों में शाह’ की उपाधि क्यों दी गई? 2
अथवा
‘ संस्कृति’ पाठ के अनुसार’ सभ्यता’ क्या है? लिखिए। - निम्नलिखित वाक्यांश के लिए एक शब्द लिखिए- 2
i. जो सर्वत्र विद्यमान हो
ii. जिसे बनता ना जा सके
अथवा
निम्नलिखित मुहावरों के अर्थ लिखते हुए वाक्य में प्रयोग कीजिए-
i. आंखें भर आना
ii. एक पंथ दो काज - बच्चे माता- पिता के प्रति अपने प्रेम को कैसे प्रकट करते हैं? अपने शब्दों में लिखिए। 2
अथवा
‘ कवी लॉन्ग स्टॉक’ किस लिए प्रसिद्ध है? - निम्नलिखित काव्यांश का संदर्भ-प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए- 3
ऊधौ, तुम हौ अति बड़भागी।
अपरस रहा सनेह लगा तैं, नहिन मन अनुरागी।
पुरइनि बात रहित जल भीतर, ते रस देह न दागी।
ज्यौ जल माहँ तेल की गागरि, बूंद न ताकों लागी।
अथवा
अट नहीं रही है
आभा फागुन की तन
सट नहीं रही है। - निम्नलिखित गद्यांश के संदर्भ- प्रसंग सहित व्याख्या लिखिए- 3
लेकिन आदत से मजबूर आंखें चौराहा आते ही मूर्ति की तरफ उठ गई। कुछ ऐसा देखा कि चीखे, रोको! जीप स्पीड में थी, ड्राइवर ने जोर से ब्रेक मारे। रास्ता चलते लोग देखने लगे। जीप रुकते न रुकते हालदार साहब जीप से कूद कर तेज-तेज कदमों से मूर्ति की तरफ लपके और उसके ठीक सामने जाकर अटेंशन में खड़े हो गए। मूर्ति की आंखों पर सरकंडे से बना छोटा-सा चश्मा रखा हुआ था, जैसा बच्चे बना लेते हैं। हालदार साहब भावुक हैं। इतनी-सी बात पर उनकी आंखें भर आई।
अथवा
अपने ऊहापोहो से बचने के लिए हम स्वयं किसी शरण, किसी गुफा को खोजते हैं जहां हम अपनी दुख चिंताओं, दुर्बलताओं को छोड़ सके और वहां से फिर अपने लिए एक नया तिलिस्म गढ़ सकें। हिरन अपनी ही महक से परेशान पूरे जंगल में उसे वरदान को खोजना है जिसकी गमक उसी में समाई है। - ‘पानी की बर्बादी’ को रोकने हेतु एक विज्ञापन तैयार कर लिखिए। 3
अथवा
कक्षा ग्यारहवीं विषय चयन को लेकर अपने बड़े भाई और आपके मध्य संवाद लिखिए। - निम्नलिखित अपठित काव्यांश अथवा गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए- 4
सच में हटकर जिए तो क्या जिए हम या कि तुम।
जो नत हुआ वह मृत हुआ ज्यों वृन्त से झरकर कुसुम।
जो लक्ष्य भूल रुका नहीं, जो हार देख झुका नहीं।
जिसने प्रणय पाथेय माना, जीत उसकी ही रही।
सच हम नहीं सच तुम नहीं, सच है महज संघर्ष ही।
ऐसा करो जिससे न प्राणों में कहीं जड़ता रहे।
जो है जहां चुपचाप, अपने-आप से लड़ता रहे।
जो भी परिस्थितियों मिले, कांटे चुभे कलियां खिलें।
हारे नहीं इंसान, है संदेश जीवन का यही।
सच हम नहीं सच तुम नहीं, सच है महज संघर्ष ही।
प्रश्न- i. उपर्युक्त काव्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए।
ii. उपर्युक्त पंक्तियों में ‘जो नत हुआ वह मृत हुआ’
का अर्थ क्या है?
iii. ‘कांटे’ और ‘कलियां’ किसके प्रतीक हैं?
iv. उपयुक्त काव्यांश का मुख्य संदेश लिखिए।
अथवा
‘ एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान देश के विभिन्न राज्यों में सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देता है। भारत एक अनोखा राष्ट्र है, जिसका निर्माण विविध भाषा, संस्कृति, धर्म के तानो-बानो, अहिंसा और न्याय के सिद्धांतों पर आधारित स्वाधीनता संग्राम तथा सांस्कृतिक विकास के समृद्ध इतिहास द्वारा एकता के सूत्र में बांधकर हुआ है। हम इतिहास की बात करें या वर्तमान की भारतवर्ष में कला एवं संस्कृति का अनूठा प्रदर्शन हर समय एवं हर स्थान पर हुआ है। नृत्य, संगीत, चित्रकला, मूर्ति कला, वास्तु कला इत्यादि से समृद्धि भारत की पहचान पूरे विश्व में है। भारतीय वास्तुकला एवं मूर्ति कला की परंपरा प्राचीन है। इस कला की कहानी लगभग 5000 वर्ष पूर्व सिंधु घाटी की सभ्यता से आरंभ होती है। इसके दो प्रमुख नगरों; मोहनजोदड़ो और हड़प्पा में अच्छी सड़कें, दो मंजिले मकान, स्नान घर, पक्की ईंटों के प्रयोग के सबूत मिले हैं। भारत के प्रत्येक कोने में विभिन्न कलाएं हमारी संस्कृति में प्रतिबिंबित होती है। इस अतुलनीय निधि का बचाव और प्रचार-प्रसार ही भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना है, हम सभी को इसका संरक्षण करना चाहिए।
प्रश्न- i. उपर्युक्त गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए।
ii. भारत को अनोखा राष्ट्र कहने से लेखक का क्या तात्पर्य है।
iii. किन-किन कलाओं से भारत की पहचान पूरे विश्व में है?
iv. उपर्युक्त गद्यांश हमें क्या संदेश देता है? - परीक्षा काल में ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर रोक लगाने हेतु जिलाधीश महोदय को आवेदन-पत्र लिखिए। 4
अथवा
जिले की फुटबॉल टीम में कप्तान के रूप में चयनित होने पर अपने मित्र को बधाई पत्र लिखिए। - निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर रूपरेखा सहित सारगर्भित की निबंध लिखिए- 4
i. मेरे सपनों का भारत
ii. प्रदूषण नियंत्रण: कारण एवं निदान
iii. मानव जीवन की प्रकृति में कंप्यूटर की भूमिका
iv. पुस्तकालय का महत्व
v. स्वच्छ भारत अभियान
This post may also be useful for you –


